सदर प्रखंड अंतर्गत पृथ्वीनगर पंचायत के सितेशनगर ईदगाह टोला और केलाबाड़ी गांव में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। रविवार को सितेशनगर ईदगाह टोला में 100 केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। वहीं, केलाबाड़ी गांव में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। कांग्रेस जिला महासचिव सेलिम हुसैन ने इस समस्या की जानकारी पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम को दूरभाष

के माध्यम से दी। सूचना मिलने के बाद दोनों नेताओं ने संबंधित विभाग से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराई, जिसके बाद दोनों गांवों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए। नए ट्रांसफार्मर लगने से दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान के लिए विधायक निसात आलम, डॉ. तनवीर आलम सहित कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर यासीन आलम, कबीर शेख, काजे माली, अशरफुल शेख, सौल शेख और राहुल शेख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

