हजारीबाग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति द्वारा त्रिमूर्ति चौक झील परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:40 बजे समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि झील परिसर को हमेशा साफ-सुथरा रखा जाता है और यहां हरे-भरे पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। हरियाली से लोगों को सुंदर वातावरण और ताजगी मिलती है।

उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी, शैलेश कुमार चंद्रवंशी, भोला माली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने देश की एकता, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

