हजारीबाग। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सिंदूर पंचायत सचिवालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत की मुखिया श्रीमती सरोज देवी ने ध्वज फहराकर राष्ट्र को सलामी दी। इस दौरान पंचायत वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंचायत की उप मुखिया, सभी वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस की महिलाएं, प्रज्ञा केंद्र अधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, प्रखंड पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाजसेवी, महिला मंडल और विभिन्न मोहल्लों के लोग शामिल हुए। गांधी कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, महेंद्र कॉलोनी, सियारी, प्रेम नगर, संत विनोबा नगर सहित सिंदूर हरिजन मोहल्ला के लोग भी सुबह 9 बजे पंचायत सचिवालय पहुंचे।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर देशभक्ति का माहौल रहा। निवेदक कृष्ण प्रसाद उर्फ पंडित जी ने सभी पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए “झारखंडी जोहार” कहा।

