धनबाद: पार्क क्लिनिक का स्वतंत्रता दिवस समारोह रहा खास, मरीजों संग मनाया जश्न, हुआ ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम Script: 150 शब्द धनबाद। हीरापुर पार्क मार्केट स्थित पार्क क्लिनिक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को हर बार अलग अंदाज में मनाती है। इस बार भी क्लिनिक परिसर में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई। राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मजेदार और गुदगुदाने वाले प्रस्तुतियों ने न सिर्फ लोगों को हंसाया बल्कि

देशप्रेम की भावना से भी ओत-प्रोत कर दिया। डॉक्टर श्रेया कारण ने मरीजों के साथ स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। क्लिनिक समय-समय पर निःशुल्क जांच और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराती है। इस मौके पर सेवा भाव से काम करने वाली नर्सों को सम्मानित कर उनके उत्साह को बढ़ाया गया। क्लिनिक प्रबंधन का मानना है कि इस तरह के उत्सव से मरीजों का मनोबल बढ़ता है और आधी बीमारियां यहीं दूर हो जाती हैं।
