80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आवासीय कार्यालय एवं समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया तथा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। अपने संबोधन में उपायुक्त ने

स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों, देश के महापुरुषों, वीर शहीदों तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने जिलेवासियों से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
