Skip to content
NewZ India 24
  • Home
  • National
  • States
    • Madhya Pradesh
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Other States
  • Entertainment
  • Religion
  • Astro
  • Sports
  • International
  • Career
  • Home
Posted inJharkhand

August 15, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर न्यू टाउन हॉल, धनबाद में जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, डीआरडीए निदेशक श्री राजीव रंजन, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, एडीएम (विधि-व्यवस्था) श्री अरविंद ओझा तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे सहित जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 14 प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें 11 नृत्य और 3 गायन शामिल रहे। प्रतिभागियों ने

देशभक्ति गीतों, शास्त्रीय एवं लोकनृत्यों के जरिए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को मंच पर जीवंत किया। दृष्टिबाधित विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का दिल जीत लिया,। प्रथम स्थान: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झरिया द्वितीय स्थान: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, कोलाकुसमा तृतीय स्थान (संयुक्त): लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर (झरिया) एवं सरस्वती शिशु मंदिर (श्यामडीह, कतरास) विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, अन्य सभी प्रतिभागी विद्यालयों को भी सहभागिता प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान किए गए।

Tags:
80th Independence Day DhanbadDhanbad cultural evening 2026Dhanbad district cultural programDhanbad Independence Day celebrationDhanbad Independence Day cultural program 2026New Town Hall Dhanbad cultural evening
Last updated on August 15, 2026
news.admin
View All Posts

Post navigation

Previous Post
Gta Online Scène Car Soon A Few June 2025
Next Post
प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Subscribe and stay Informed with Latest News

Connect Us
Copyright 2026 — NewZ India 24. All rights reserved.
Scroll to Top