उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में निर्माणाधीन DRT टनल में बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे टनल के अंदर अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से कई मजदूर फंस गए। बताया जा रहा है कि टनल के गेट से करीब 1.8 किलोमीटर अंदर एक कैविटी से मलबा और पानी बाहर आया। हादसे के वक्त सुरंग में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की

टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 7 मजदूरों की मौत की खबर है। रात में मलबा जमा होने के कारण रेस्क्यू अभियान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, लेकिन अब फिर से तलाश शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

