कैमूर डिग्री कॉलेज में क्लास शुरू, परीक्षा फॉर्म के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य |

कैमूर डिग्री कॉलेज में क्लास शुरू, परीक्षा फॉर्म के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य |

कैमूर। भगवानपुर के राजर्षि सारीवाहन डिग्री महाविद्यालय में नए सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से नियमित रूप से कॉलेज आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म वही छात्र-छात्राएं भर सकेंगे, जिनकी कॉलेज में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि कॉलेज में समय देने से उन्हें पढ़ाई को बेहतर तरीके से समझने और परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। प्रभारी प्राचार्य ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से महाविद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज से पढ़ाई करने वाले कई छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से नियमों का पालन करते हुए नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने की अपील की है।