बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के 10 हजार युवाओं को रोजगार देने के ऐलान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की पहल अच्छी है, लेकिन प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता का दिल तोड़ दिया है। मिथिलेश तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की बात कही है। उन्होंने सवाल उठाया कि विधायक होने के नाते जनता के सुख-दुख में

शामिल होना भी उनकी जिम्मेदारी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह के रवैये से बांकीपुर की जनता की अपने विधायक से उम्मीदें कम हो जाएंगी। वहीं, प्रशांत किशोर द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्कूलों की व्यवस्था सुधारने की बात पर तिवारी ने कहा कि अगर विधायक स्कूलों से जुड़ी समस्याएं लेकर आते हैं, तो शिक्षा विभाग उनका समाधान करेगा।

