बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बॉलीवुड सितारों की चुप्पी वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। नसीरुद्दीन शाह ने छात्र आंदोलनों को लेकर बड़े फिल्मी सितारों की खामोशी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सही वक्त आने पर वे अपनी आवाज उठाएंगे। इसके जवाब में कंगना ने सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह से झारखंड में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल किया।

कंगना ने उनकी टिप्पणी पर निशाना साधते हुए खुद को देश के प्रति वफादार बताया और नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ तक कह दिया। कंगना ने पीयूष मिश्रा का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अपनी राय रखी थी। वहीं, नसीरुद्दीन शाह ने अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड की चुप्पी की तुलना मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते से की थी। अब दोनों कलाकारों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

