हजारीबाग में राजस्व व परियोजनाओं की समीक्षा |

हजारीबाग में राजस्व व परियोजनाओं की समीक्षा |

हजारीबाग में राजस्व व परियोजनाओं की समीक्षा, 15 अगस्त से पहले भूमि जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

हजारीबाग समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में राजस्व विभाग और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह, केरेडारी और चट्टी बरियातू कोल परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, म्यूटेशन, जांच प्रतिवेदन और मेजरमेंट समेत कई मामलों की समीक्षा हुई।

उपायुक्त ने लंबित मामलों का नियमानुसार जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही परियोजनाओं से संबंधित भूमि जांच प्रतिवेदन, एफआरए, वंशावली, वैल्युएशन, स्कूल शिफ्टिंग और नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण जैसे मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को 15 अगस्त से पहले क्षेत्र भ्रमण कर भूमि जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पीजी पोर्टल, भू-मापी, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, ई-रिवेन्यू कोर्ट और ऑनलाइन लगान की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।