WhatsApp Investment Scam का पर्दाफाश, 4 राज्यों से 9 आरोपी गिरफ्तार |

WhatsApp Investment Scam का पर्दाफाश, 4 राज्यों से 9 आरोपी गिरफ्तार |

दिल्ली पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दक्षिण-पश्चिमी जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देते थे।

इसके बाद पीड़ितों से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। जांच में 34 NCRP शिकायतों का लिंक सामने आया है और आरोपियों से जुड़े लेनदेन करीब 15.71 करोड़ रुपये तक पहुंचते हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। DCP अमित गोयल की निगरानी में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अतिरिक्त DCP अभिमन्यु पोसवाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।