विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला |

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला |

मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में पाकुड़ में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन सहित अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मियों को योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों और कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने जल संरक्षण और जल संचयन को पहली प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इसके बाद आजीविका संवर्धन और ग्रामीण आधारभूत संरचना को प्राथमिकता देने की बात कही गई। उपायुक्त ने कहा कि पंचायतों में योजनाओं की संख्या बढ़ाने के बजाय टिकाऊ और उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण जरूरी है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अभिसरण और बेहतर GPDP तैयार करने पर जोर देते हुए कहा—“प्लानिंग पहले, क्रियान्वयन बाद में।”