झारखंड में अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं के प्रदर्शन के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। आरोप लगाया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस घटना को लेकर सरकार पर छात्रों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया जा रहा है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि

छात्र अपने भविष्य और अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं, ऐसे में उनकी मांगों को सुनने और बातचीत से समाधान निकालने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग नहीं होना चाहिए। JPSC-JSSC के मुद्दे को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पूरे मामले का निष्पक्ष समाधान निकाला जाए और जिन छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें न्याय मिले।

