संसद परिसर में विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में उपस्थित होकर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर जवाब देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने “अमित शाह, सदन में आइए और जवाब दीजिए” के नारे लगाए। उनका कहना था कि

यह केवल विपक्ष की नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है कि इस मुद्दे पर सरकार सदन में अपना पक्ष रखे। विपक्ष ने आरोप लगाया कि छात्रों से जुड़े मामले पर सरकार को संसद में विस्तृत चर्चा करनी चाहिए। वहीं, इस मुद्दे पर सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

