बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नासरीगंज स्थित फकीर महतो घाट से नई स्टीमर सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के शुरू होने से सारण जिले के अकिलपुर क्षेत्र की सात पंचायतों और दानापुर प्रखंड के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के अनुसार, इन पंचायतों के निवासी निःशुल्क स्टीमर सेवा का उपयोग कर सकेंगे, जिससे गंगा नदी पार करने में

समय और सुविधा दोनों की बचत होगी। उद्घाटन समारोह में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि यह पहल पटना के दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए गंगा पार करने का सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम विकल्प उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

