गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी तीनों सीटों पर मिले जनादेश का सम्मान करती है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

वहीं बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर अपेक्षित जनादेश नहीं मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी दोनों चुनाव परिणामों का गंभीरता से आत्ममंथन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनका विश्वास और मजबूत करने का प्रयास करेगी। उपचुनावों में मांजलपुर सीट पर भाजपा को जीत मिली, जबकि बांकीपुर में जन सुराज पार्टी और दतिया में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।]

