जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहटी गांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर

कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टोटो से 45 लीटर और सष्टी राजवंशी के घर से 50 लीटर, कुल 95 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सष्टी राजवंशी, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अब्दुल हाकिम और जैनल आवेदिन शामिल हैं। शराब ढुलाई में प्रयुक्त टोटो को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

