बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यालय परिसर का जायजा लिया और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और

पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यालय की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। यह दौरा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

