केरल के मलप्पुरम जिले से लैंडस्लाइड का बेहद डरावना वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना परप्पनंगडी-नादुक्कानी स्टेट हाईवे पर सड़क मरम्मत कार्य के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, पहले हुए भूस्खलन के बाद राहत और मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि खतरे का आभास होते ही मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम और मजदूर समय

रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का पूरा दृश्य एक मलयालम न्यूज चैनल के कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान कैमरामैन राजेश भी मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। उधर, लगातार बारिश को देखते हुए केरल के कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है।

