Coal Employees’ Forum की केंद्र से मांग—₹10,000 न्यूनतम पेंशन लागू करें |

Coal Employees’ Forum की केंद्र से मांग—₹10,000 न्यूनतम पेंशन लागू करें |

नई दिल्ली में Coal Employees’ Forum ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से कोयला पेंशनरों के लिए बड़ी मांगें रखीं। फोरम ने न्यूनतम ₹10,000 मासिक पेंशन, Industrial Dearness Allowance (IDA) लागू करने और महंगाई के अनुसार नियमित पेंशन संशोधन की मांग की। फोरम का दावा है कि करीब 21 हजार पेंशनरों को आज भी ₹1,000 से कम और कई विधवाओं को केवल ₹320 मासिक पेंशन मिल रही है।

इसके अलावा लगभग 47 हजार पेंशनरों की पेंशन जीवन प्रमाणपत्र और अन्य प्रक्रियागत कारणों से बंद है। फोरम ने इन्हें जल्द बहाल करने, चार लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने तथा आयुष्मान भारत जैसी योजना का लाभ उपलब्ध कराने की भी मांग की। फोरम ने कहा कि कोयला कर्मियों ने देश की सबसे कठिन उद्योगों में सेवा दी है, इसलिए उन्हें सम्मानजनक पेंशन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।