पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश और एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भोला साहा को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मदन भगत मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान

आरोपी के घर और दुकान से 120 ग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

