राम मंदिर के कथित चंदा मामले को लेकर संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन के बाद सांसद पप्पू यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने साधु के वेश में विपक्षी सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। अब इस मामले में जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता सूर्य मैथिल ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान धार्मिक प्रतीकों का अपमान

किया गया और भगवान राम की तस्वीर का अनुचित उपयोग कर सनातन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रदर्शन को विपक्षी INDIA गठबंधन के कई नेताओं का समर्थन प्राप्त था। शिकायतकर्ता ने गृह मंत्री, दिल्ली पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है

