महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ा हादसा सामने आया है। हिंजेवाड़ी के लक्ष्मी चौक के पास अवैध होर्डिंग हटाने के अभियान के दौरान पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) का एक भारी-भरकम क्रेन अचानक असंतुलित होकर पलट गया और पास की एक व्यावसायिक इमारत पर जा गिरा। हादसे के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह कार्रवाई हिंजेवाड़ी, मान

और मरुंजी इलाके में अवैध होर्डिंग हटाने के लिए चलाए जा रहे आधिकारिक अभियान का हिस्सा थी। फिलहाल दुर्घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए तथा इलाके को सुरक्षित कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

