प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर युवाओं और बच्चों को खास संदेश दिया। जंतर-मंतर पर हुई हालिया घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन वे उन्हें सजा नहीं, बल्कि सुधार का अवसर देना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा, “बचपन में गलतियां होती हैं और उनसे सीखने का

मौका भी मिलना चाहिए। मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं, उन्हें अदालतों के चक्कर नहीं कटवाना चाहता।” उन्होंने समाज से भी अपील की कि गुमराह बच्चों को अपनाकर सही राह दिखाने की जरूरत है। अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने युवाओं से देश के विकास में भागीदारी निभाने, गलतियों से सीखने और अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका उज्ज्वल भविष्य ही उनका सबसे बड़ा सपना है।

