लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में एक पत्रकार ने उनसे दिल्ली पुलिस के उन जवानों को लेकर सवाल पूछा, जो हालिया प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। इस पर राहुल गांधी ने पत्रकार से पूछा, “क्या आप बीजेपी से हो?” और बिना आगे जवाब दिए वहां से चले गए। दूसरी ओर, घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर

अपना पक्ष रखा। उनका कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर भी पथराव और हमला हुआ था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। परिजनों ने मांग की कि घटना का दूसरा पक्ष भी सामने आना चाहिए। गौरतलब है कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे।

