धनबाद के भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, नहाने गया युवक डूबा |

धनबाद के भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, नहाने गया युवक डूबा |

धनबाद से एक दुखद खबर सामने आई है। लोयाबाद 5 नंबर हटिया के सामने रहने वाला एक युवक भटिंडा फॉल में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। सूचना मिलते ही मुनीडीह ओपी प्रभारी मनिता कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया।

गोताखोरों की मदद से कई घंटों तक तलाश की गई, जिसके बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना के समय स्थानीय समिति के सदस्य और झामुमो नेता राज कुमार नापित भी मौके पर मौजूद रहे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है