सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत स्थित पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक ही परिवार के पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में परिवार का लगभग पूरा सामान नष्ट हो गया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिलाल शेख के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने प्रभावित लोगों का हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस दौरान पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, राशन, कपड़े तथा अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। बिलाल शेख ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में कांग्रेस परिवार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहायता करता रहेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष जलालुद्दीन शेख, नसीम आलम, रियाज शेख, जवान शेख, नूर इस्लाम, वहीदुर रहमान, अनुकूल शेख, सेंडू शेख, समैल शेख, सलमान शेख, जमाल शेख, जियाउल शेख, हबीबुर रहमान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

