भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान शुरू हुआ विवाद सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया। दो समुदायों के बीच हुई झड़प में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान कई जगह पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। प्रशासन ने इनरुवा समेत कई

संवेदनशील इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। खुली भारत-नेपाल सीमा को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

