पाकिस्तान के लाहौर शहर में जन्मदिन का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा हरबंसपुरा इलाके में हुआ, जहां जन्मदिन समारोह के दौरान करीब 20 लोग मकान के अंदर मौजूद थे। राहत और बचाव दल ने अब तक 6 लोगों को जिंदा मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हाल की

भारी मानसून बारिश के कारण इमारत कमजोर हो गई थी। इसी बीच फैसलाबाद में भी बारिश के दौरान एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने पाकिस्तान में जर्जर इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

