झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में हुई, जहां राज्य के औद्योगिक विकास और विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक-प्रभारी प्रिय

रंजन तथा SAIL (माइनिंग) के कार्यकारी निदेशक वी. मानवती भी उपस्थित रहे। हालांकि, मुलाकात को औपचारिक और शिष्टाचार भेंट बताया गया है। राज्य सरकार और SAIL के बीच समन्वय तथा औद्योगिक गतिविधियों को लेकर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

