महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। गंगाराम वाड़ी स्थित चार मंजिला कोहिनूर अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 से 6 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF, TDRF, दमकल, पुलिस और नगर निगम की टीमें लगातार अभियान

चला रही हैं। अब तक तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है। प्रशासन के अनुसार, इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर चार बार नोटिस जारी किया गया था और मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती आशंका है कि मरम्मत के दौरान तीन पिलर एक साथ हटाने से इमारत का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हुआ।

