POCSO गैंगरेप मामले के कांड संख्या 99/26 में पुलिस ने दूसरे अभियुक्त मनिरुल शेख, निवासी ग्राम रणडांगा, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है तथा घटना से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानून के

प्रावधानों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है। चूंकि मामला POCSO अधिनियम से संबंधित है, इसलिए पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी गई है।

