गांधी चौक स्थित AIMIM पार्टी कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समशाद आलम के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समशाद आलम को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत

करने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

