कथित JPSC पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। भाजपा का आरोप है कि JPSC की परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया

है। सांसदों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। वहीं, झारखंड सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। JPSC को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच संसद में हुआ यह प्रदर्शन अब राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन गया है।

