ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एंटी पेपर लीक बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की खराब व्यवस्था युवाओं में नाराजगी बढ़ा रही है और इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। ओवैसी ने 2024 के नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बनी हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट का अब तक कोई स्पष्ट परिणाम सामने नहीं आया।

उन्होंने सवाल उठाया कि केवल कानून बनाने, अधिकारियों के इस्तीफे या टास्क फोर्स गठित करने से उन छात्रों की भरपाई कैसे होगी, जिनका भविष्य पेपर लीक से प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।

