धनबाद के लोयाबाद में डिप्टी मेयर के घर ED-आयकर की रेड, 13 घंटे चली छापेमारी |

धनबाद के लोयाबाद में डिप्टी मेयर के घर ED-आयकर की रेड, 13 घंटे चली छापेमारी |

धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित कनकनी में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और आयकर विभाग की टीम ने डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान और उनके भाई हरेंद्र चौहान के आवास पर संयुक्त छापेमारी की। सीआरपीएफ की सुरक्षा में पहुंची टीम ने करीब 13 घंटे तक घर में सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया गया कि छापेमारी के दौरान छह मोबाइल फोन जब्त किए गए, जबकि कोई बड़ी दस्तावेजी बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई।

उस समय दोनों भाई घर पर मौजूद नहीं थे। घर की महिलाओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध भी जताया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। देर शाम जब्ती सूची पर हस्ताक्षर कराने के बाद टीम लौट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच से संबंधित बताई जा रही है।