पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन दबाने के लिए बल प्रयोग किया, जिसमें कई लोगों के मारे जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रदर्शनकारियों को देश का दुश्मन बताते हुए उनसे बातचीत से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन तथाकथित विवादित सीटों, महंगाई, प्रशासनिक उपेक्षा और

राजनीतिक भेदभाव जैसे मुद्दों को लेकर हो रहे हैं। दूसरी ओर, भारत ने कहा है कि पीओके में जारी जन असंतोष वहां के लोगों के आर्थिक शोषण, अधिकारों से वंचित किए जाने और प्रशासनिक दमन का परिणाम है। नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी हालात पर चिंता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की।

