नोएडा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर गिरा |

नोएडा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर गिरा |

लगातार हो रही बारिश के बीच नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है। सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पिलर के नीचे अचानक करीब 50 मीटर लंबा डिवाइडर भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

राहत की बात यह रही कि उस समय मौके पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही एसीपी, स्थानीय थाना पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल डिवाइडर गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।