जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद मॉल में धमाका, इमारत का हिस्सा ढहा |

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद मॉल में धमाका, इमारत का हिस्सा ढहा |

जापान में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ घंटों बाद कुमामोटो प्रांत के काशिमा टाउन स्थित एओन मॉल में जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, धमाके के बाद मॉल की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई है। स्थानीय अग्निशमन विभाग और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

कुछ ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, धमाके की तेज आवाज सुनाई देने के बाद अधिकारियों को सूचना मिली थी। इससे पहले मंगलवार को क्यूशू द्वीप के पास 10 किलोमीटर की गहराई में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। फिलहाल विस्फोट और इमारत ढहने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।