हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीआईजी अंजनी कुमार झा, एसपी अमन कुमार, सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे। आईजी ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने पिछले 6 माह में हुई महत्वपूर्ण अपराधिक घटनाओं के त्वरित निष्पादन का आदेश

दिया। महिला अपराध और एससी-एसटी से जुड़े लंबित कांडों को 60 दिन के अंदर निपटाने को कहा गया। नक्सल संबंधित कांडों की भी समीक्षा कर जल्द निष्पादन के निर्देश दिए गए। आईजी ने सभी थाना प्रभारियों को आम जनता से बेहतर व्यवहार करने और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करने को कहा। नशा और संगठित अपराध गिरोहों को चिन्हित कर सीसीए के तहत कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया।
