हजारीबाग यूथ विंग ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए ट्रैफिक पुलिस जवानों के लिए रेनकोट वितरण अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया। सीसीआर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 70 से अधिक ट्रैफिक पुलिस जवानों को रेनकोट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं। संस्था के संरक्षक चंद्र

प्रकाश जैन ने कहा कि जनसेवा में जुटे कर्मियों का सम्मान करना संस्था का सामाजिक दायित्व है। वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग आगे भी समाज और जनसेवा से जुड़े ऐसे अभियान चलाती रहेगी। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस जवान मौजूद रहे।

