गुजरात के वलसाड जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। विरार से भरूच जा रही ट्रेन संख्या 19101, विरार-भरूच MEMU ट्रेन भिलाड रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन के ड्राइविंग मोटर कोच के अगले चार पहिए पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई यात्री या रेलकर्मी घायल नहीं

हुआ। पश्चिम रेलवे के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6 बजकर 27 मिनट पर हुआ। ट्रेन को भिलाड स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है और भरूच तक का सफर रद्द कर दिया गया। इस घटना के कारण मुंबई-अहमदाबाद रेल मार्ग पर कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले NTES पोर्टल या 139 पर ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है।

