केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 एथेनॉल नीति को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कथित AI डीपफेक वीडियो और फर्जी आरोपों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। गडकरी ने अदालत से कहा है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ गलत और भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि E20 एथेनॉल नीति उनके मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं

आती, इसलिए इस नीति से जुड़े आरोप पूरी तरह निराधार हैं। गडकरी ने अदालत से ऐसे फर्जी कंटेंट पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सोशल मीडिया पर AI से तैयार किए गए कथित डीपफेक कंटेंट और गलत सूचनाओं के बढ़ते खतरे को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।

