हजारीबाग। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन से जल, जंगल, जमीन की लूट रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में नदी, नाला और तालाबों का अतिक्रमण धड़ल्ले से हो रहा है। नागवाला ने हजारीबाग झील के सुंदरीकरण के लिए आवंटित 13 करोड़ 97 लाख रुपये में अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं हुआ है। इसकी तकनीकी और वित्तीय ऑडिट कर दोषियों पर कार्रवाई और रिपोर्ट

सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन से सरकारी जमीन, नदी, नाला और तालाबों का सर्वे कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने, खास महल की जमीनों की निष्पक्ष जांच और आवास बोर्ड की जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की भी मांग की। साथ ही नगर निगम के 140 थाना रसीद नहीं कटने का मुद्दा भी उठाया। प्रेस वार्ता में मनोज नारायण भगत, धीरज सिंह, अशोक देव, अजय प्रजापति सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

