उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, गांव में मारपीट, धमकी और दहशत फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। हाल ही में एक महिला पर कथित हमले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर गांव की गलियों में

पैदल घुमाया। इस दौरान आरोपियों ने हाथ जोड़कर भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई है।
