केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस फैसले के साथ ही जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन भी समाप्त हो गया।

CJP ने नए शिक्षा मंत्री से पेपर लीक रोकने और छात्रों की मांगों को प्राथमिकता देने की अपील की है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल और नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की भी सराहना की। प्रल्हाद जोशी फिलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

