महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर का बैरियर तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरा। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा 25 जुलाई को हुआ था, जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को तुरंत

अस्पताल पहुंचाया। उधर, नागपुर के पास एनएच-44 पर लगभग छह साल पुराने फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंसने का मामला भी सामने आया है। हालांकि उस समय वहां कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दोनों घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और हाईवे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

