वेस्ट बैंक में दो मस्जिदों में आग, इजरायल-फिलिस्तीन तनाव फिर भड़का |

वेस्ट बैंक में दो मस्जिदों में आग, इजरायल-फिलिस्तीन तनाव फिर भड़का |

इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। रविवार देर रात उत्तरी वेस्ट बैंक के कुसरा और कौर गांवों में स्थित दो मस्जिदों में आग लगा दी गई, जिससे दोनों धार्मिक स्थलों को भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना के पीछे इजरायली बस्तियों के कुछ लोगों पर संदेह जताया जा रहा है।

घटना के बाद इजरायली सेना और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी, कई सड़कें बंद कर दीं और अभियान चलाकर 70 से अधिक फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया। इजरायली सेना ने मस्जिदों पर हुए हमले की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। वहीं, फिलिस्तीनी प्रशासन और मानवाधिकार संगठनों ने हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बढ़ती हिंसा के बीच अरब लीग, फिलिस्तीनी नेतृत्व और पोप लियो XIV ने भी शांति और राजनीतिक समाधान की अपील की है