हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भूगोल विभाग और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुढ़वा महादेव तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी के मार्गदर्शन में हुई। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने

जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और हरित विकास के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पीपल, शरीफा, आंवला और आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. सुचोरिता घोष, डॉ. पंकज, डॉ. सुभोदीप, श्रीकांत, प्रकाश और शंभू सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।
